लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: 40 KM/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान... यूपी में आज इन 20+ जिलों में बारिश का तांडव

UP Weather Update: मौसम विभाग ने एक ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया है कि आज यानी 31 जुलाई को यूपी के किन-किन जिलों में भारी बारिश होगी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपना डेरा मजबूती से जमा लिया है. बीते कुछ दिनों से जारी बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज खुशनुमा बना दिया है. आज यानी 31 जुलाई को भी यह सिलसिला जारी रहने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जो ताजा पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक, आज यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने का भी अलर्ट है. यह मौसम जहां गर्मी से राहत देगा. वहीं कुछ जगहों पर सावधानी बरतने की भी जरूरत है.