यूपी के 500 गांवों की बदल जाएगी सूरत! लालगंज से बाराबंकी तक बनेगा 120 KM लंबा सिक्स लेन हाईवे
उत्तर प्रदेश में लालगंज से बाराबंकी के बीच करीब 120 किलोमीटर लंबा सिक्स लेन हाईवे बनाने की तैयारी है. प्रस्तावित सड़क से करीब 50 छोटे-बड़े मार्ग और लगभग 500 गांव बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे, जबकि हैदरगढ़ में बाईपास बनाने की योजना भी शामिल है.
ADVERTISEMENT

UP New Six Lane Highway: उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लालगंज से बाराबंकी तक सिक्स लेन हाईवे बनाने का प्रस्ताव है. इस सड़क की लंबाई करीब 120 किलोमीटर होगी. इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है.

