UP पुलिस में सिपाही पद के लिए 23-31 अगस्त के बीच होगी परीक्षा, कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
UP Police Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया है कि लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त 2024 को आयोजित कराने का फैसला लिया गया है.
ADVERTISEMENT

UP Police Recruitment 2024
UP Police Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कॉन्सटेबल के री-एगजाम को लेकर 25 जुलाई को एक बड़ी घोषणा की. बता दें कि यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर कुल 60244 पदों पर सीधी भर्तियां होनी हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया है कि लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त 2024 को आयोजित कराने का फैसला लिया गया है. बता दें कि यह परीक्षा इसी साल फरवरी के महीने में आयोजित हुई थी. मगर धांधली की वजह से इसे निरस्त कर दिया गया था. अब फिर से पेपर लीक न हो, इसके लिए सरकार और प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है.