UPTak Baithak Logo

Etawah: आवारा पशु ने फिर ली एक जान! एक तरफ बहन की डोली उठी, दूसरी तरफ भाई की अर्थी

इटावा जनपद के जसवंतनगर तहसील के सिंघावली गांव में रमेश सिंह नागर के परिवार में बेटी गुड़िया की शादी की तैयारियां चल रही थीं. परिवार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

इटावा जनपद के जसवंतनगर तहसील के सिंघावली गांव में रमेश सिंह नागर के परिवार में बेटी गुड़िया की शादी की तैयारियां चल रही थीं. परिवार में खुशी का माहौल था. रिश्तेदारों का आना, बारात की स्वागत की तैयारियां, सभी एक साथ हो रही थीं. शाम को आगरा जनपद से बारात आनी थी. दुल्हन गुड़िया हाथों में मेहंदी लगाए शादी के माहौल में थी. उसने अपने चचेरे भाई अंकुर (उम्र 16 वर्ष) को बाजार सामान लाने के लिए भेजा, लेकिन उसे पता नहीं था कि अंकुर आखिरी बार घर से निकलने वाला है.