मुख्तार अंसारी के साले पर ED ने कसा शिकंजा, गाजीपुर जेल से बाहर आते ही किया गिरफ्तार
माफिया मुख्तार अंसारी और उसके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की…
ADVERTISEMENT
माफिया मुख्तार अंसारी और उसके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. वहीं ईडी ने सोमवार को मुख्तार अंसारी के साले आतिफ रजा को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले ईडी मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को भी गिरफ्तार कर चुकी है. जानकारी के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने तीन अवैध संपत्तियों की जांच की थी.
