30 दिसंबर को लखनऊ, अमेठी समेत इन जिलों में पड़ेगा घना कोहरा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
नए साल के आगमन से पहले उत्तर प्रदेश में ठंड अपने चरम पर है. शनिवार, 30 दिसंबर को भी सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई. सूबे में ठंड और गलन से जनजीवन बेहाल हो गया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: नए साल के आगमन से पहले उत्तर प्रदेश में ठंड अपने चरम पर है. शनिवार, 30 दिसंबर को भी सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई. सूबे में ठंड और गलन से जनजीवन बेहाल हो गया है. लखनऊ, कानपुर समेत कई इलाकों में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी शून्य तक गिर गई है. वहीं, कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य होने के चलते सड़क हादसे भी हो रहे हैं. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने 30 जिलों में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है.