लेटेस्ट न्यूज़

ट्रक मैकेनिक की बेटी बनेगी डॉक्टर, आगरा की आरती ने ऐसे क्रैक किया NEET

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra News)  में नीट परीक्षा में ट्रक मैकेनिक की बेटी आरती झा ने कमाल कर दिया है. विपरीत…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra News) में नीट परीक्षा में ट्रक मैकेनिक की बेटी आरती झा ने कमाल कर दिया है. विपरीत परिस्थितियों और आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की बेटी ने संघर्ष और कड़ी मेहनत की बदौलत नीट परीक्षा (NEET Exam) में ऑल इंडिया 192 वी रैंक हासिल की है. जबकि ओबीसी रैंक 33 है. आरती का परिवार सेवला में रहता है. पिता विशंभर झा रोहता में एक गैराज में ट्रक मैकेनिक का काम करते हैं और मां गुड्डी गृहणी हैं.