दिल्ली से सीधे बागपत के बड़ौत जाएगी DTC बस, बीच में पड़ेंगे ये 10 स्टॉपेज... सफर का किराया और पूरी डिटेल्स यहां देखिए
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली-यूपी के बीच सीधी बस सेवा का किया ऐलान. अब बागपत के बड़ौत तक सीधे जाएगी DTC बस. जानिए किराया, रूट और इस पहल से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी.
ADVERTISEMENT

डीटीसी बस सर्विस (फाइल फोटो)
DTC Service From Delhi to Baraut: उत्तर प्रदेश के बागपत और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की एक नई अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया है. यह बस अब सीधे दिल्ली के महाराणा प्रताप आईएसबीटी से यूपी के बड़ौत (बागपत) तक जाएगी. यह सेवा उन हजारों यात्रियों और छात्रों के लिए बहुत मददगार साबित होगी जो रोजाना इन दोनों शहरों के बीच सफर करते हैं.









