लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के रेल इंजन के अंदर ही घुस गई भीड़, फिर ये हुआ

UP News: प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए कई महाकुंभ स्पेशल ट्रेन शुरू की गई हैं. इनमें लोगों की भारी भीड़ है. इसी बीच वाराणसी रेलवे स्टेशन से चौंका देने वाला मामला सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Varanasi, Varanasi News, Varanasi Viral News, Varanasi Viral Video, Varanasi Railway Station, Maha Kumbh, Maha Kumbh News, Maha Kumbh 2025, Kumbh Mela, Kumbh Mela 2025, Kumbh Mela news, UP Viral News
UP News
social share
google news

UP News: प्रयागराज महाकुंभ में एक बार फिर भारी भीड़ देखने को मिल रही है. प्रयागराज समेत वाराणसी, अयोध्या के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन लोगों से भरे हुए हैं. इसी बीच वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां से चलने वाली प्रयागराज महाकुंभ स्पेशल ट्रेन में जब काफी भीड़ भर गई और बैठने या खड़े होने की ट्रेन में जगह नहीं बची तो यात्रियों ने रेल इंजन पर ही कब्जा कर लिया.