UPTak Baithak Logo

लखीमपुर खीरी में महिलाओं की आवाज बनीं आयोग सदस्य सुजीता कुमारी, जनसुनवाई में 25 मामलों का निपटारा

लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने जनसुनवाई कर महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, साथ ही वन स्टॉप सेंटर, महिला बंदीगृह और विद्यालय का निरीक्षण किया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने लखीमपुर खीरी जिले के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई आयोजित की, जहां उन्होंने महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए. इस जनसुनवाई में कुल 25 शिकायतें आईं, जिनमें घरेलू हिंसा, पारिवारिक प्रताड़ना और भूमि विवाद से संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे. जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, वहीं लंबित मामलों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए. सुजीता कुमारी ने स्पष्ट किया कि महिला आयोग एक वैधानिक संस्था है जो महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने हेतु कार्यरत है.