यूपी में अघोषित बिजली कटौती पर सीएम योगी ने जताई नाराजगी, टॉप अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश इन दिनों प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं. ऐसे में आम जनता अनावश्यक बिजली कटौती से बेहद परेशान नजर आ…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश इन दिनों प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं. ऐसे में आम जनता अनावश्यक बिजली कटौती से बेहद परेशान नजर आ रही है. वहीं बिजली कटौली को लेकर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त हिदायत दी है. गर्मी में बेहिसाब अघोषित बिजली कटौती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई है. इसके लिए सीएम योगी ने ऊर्जा मंत्री, विद्युत निगम के चेयरमैन और अधिकारियों को तलब किया है.