लेटेस्ट न्यूज़

स्वास्थ्य विभाग के तबादलों पर CM योगी ने दिए जांच के आदेश, ब्रजेश पाठक ने उठाए थे सवाल

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों और अन्य कर्मियों के तबादलों में सामने आईं गड़बड़ियों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. बता…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों और अन्य कर्मियों के तबादलों में सामने आईं गड़बड़ियों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. बता दें कि ACS अमित मोहन प्रसाद की अगुवाई में हुए तबादलों पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा लिखे गए पत्र के बाद हुई जांच में गड़बड़ियां सामने आई थीं. अब इस मामले में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, ACS अवनीश अवस्थी और संजय भूसरेड्डी को रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा दिया गया है. इस 3 सदस्यों की कमेटी को 2 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी.