UPTak Baithak Logo

होलिका भस्म की पूजा कर सीएम योगी ने मनाई होली, गोरखनाथ मंदिर में लिया फाग का आनंद

होली के पावन महापर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह होलिका भस्म की पूजा कर होली मनाने की शुरुआत की.

ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath celebrated Holi
सीएम योगी आदित्यनाथ ने होलिका भस्म की पूजा कर होली उत्सव मनाया
social share
Google CTA

होली के पावन महापर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह होलिका भस्म की पूजा कर होली मनाने की शुरुआत की. उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में फाग गीतों का आनंद लिया और गोवंश को भस्म, गुलाल लगाकर गोसेवा की. मुख्यमंत्री ने भीम सरोवर के पास बतखों को तथा मंदिर की गोशाला के पास मोर को भी दाना खिलाया.