चंबल के बागी रहे पान सिंह तोमर की नातिन सपना का सामने आया रौद्र रूप, JE विभव को मारे थप्पड़ ही थप्पड़
Pan Singh Tomar granddaughter Sapna Viral Video: झांसी में बिजली मीटर बदलने पहुंची टीम के जेई के साथ पान सिंह टोमर की नातिन द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

Pan Singh Tomar granddaughter Sapna Viral Video
Jhansi News: यूपी के झांसी में बिजली मीटर बदलने पहुंची टीम के जेई के साथ युवती द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मारपीट करने वाली युवती सपना तोमर कभी चंबल के बागी रहे पान सिंह तोमर की नातिन बताई गई है. फिलहाल पुलिस ने जेई की शिकायत के आधार पर आरोपी युवती सपना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.