लेटेस्ट न्यूज़

सीसीटीवी बंद, गेट टूटा...मेरठ के कस्तूरबा विद्यालय से गायब हुईं 3 छात्राएं, आखिर गईं कहां?

Meerut News: मेरठ के कस्तूरबा विद्यालय से तीन छात्राएं लापता, स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप. पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच, सीसीटीवी बंद और गेट टूटा होने से बढ़ी चिंता.

ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News
social share
Google CTA

Meerut News: मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से तीन छात्राओं के लापता होने की घटना ने हड़कंप मचा दिया है. यह घटना बुधवार दोपहर की है जब स्कूल में छात्राओं की गिनती के दौरान तीन छात्राएं कम पाई गईं. आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने इस घटना को छिपाने की कोशिश की और न ही तुरंत अधिकारियों को सूचना दी. शाम 4 बजे के बाद छात्राओं के परिजनों को सूचित किया गया, जिसके बाद परिजनों ने सरूरपुर थाने में शिकायत दर्ज की.