लेटेस्ट न्यूज़

चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में CBI की एंट्री... बलिया के राज सिंह के अपराध और रसूख की होगी बारीकी से जांच

Chandranath Rath Murder CBI Investigation: बंगाल के चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी. बलिया के राज सिंह की मां और बहन ने गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया. जानें क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Raj Singh
Raj Singh
social share
Google CTA

Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित मर्डर मिस्ट्री चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में अब एक बड़ा मोड़ आ गया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी पीए (PA) की हत्या की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के हाथों में सौंप दी गई है. राज्य सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने मामले की एफआईआर (FIR) दोबारा दर्ज कर ली है और मंगलवार को एजेंसी की एक विशेष टीम बंगाल पहुंचकर जांच की कमान संभाल लेगी.