51000 में गर्लफ्रेंड वाला मजा... मैसाचुसेट्स के हाई-प्रोफाइल वेश्यालय में फंसने वाले लखनऊ के अरबपति CEO अनुराग बाजपेई की कहानी
Anurag Bajpai US Brothel Case: मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले अरबपति CEO अनुराग बाजपेई का नाम अमेरिका के हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट से जोड़ा गया है. जानिए कैसे MIT से CEO बनने वाला शख्स स्कैंडल में फंसा.
ADVERTISEMENT

Anurag Bajpayee, a top name in American cleantech industry, was born in Lucknow and graduated from MIT. (Image: Gradient)
अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के कैंब्रिज शहर में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल ब्रॉथल यानी वेश्यालय के मामले ने भारत के लखनऊ तक खलबली मचा दी है. इस वेश्यावृत्ति रैकेट में भारतीय मूल के एक बड़े कॉरपोरेट चेहरा के फंसने की खबर सार्वजनिक होते ही बवाल मच गया. वो चेहरा है अनुराग बाजपेई का. अनुराग लखनऊ में पैदा हुए हैं और अमेरिका की बड़ी वॉटर टेक्नोलॉजी कंपनी Gradiant के सीईओ हैं. हमारे सहयोगी इंडिया टुडे की वेबसाइट ने वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) के हवाले से ये विस्फोटक खुलासा किया है. आइए आपको आलीशान अय्याशी के चक्कर में अपनी प्रतिष्ठा को दांव पर लगाने वालों की इस कहानी को परत-दर-परत खोलकर बताते हैं.