जौनपुर के सामूहिक विवाह समारोह में हुई भाई बहन की शादी, लड़के ने बताया क्यों लिए उसने बहन संग फेरे
Jaunpur Samuhik Vivah Fraud: जौनपुर महोत्सव में सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़ा! भाई-बहन की शादी से लेकर गायब दूल्हे तक, जानें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Representative Image
Jaunpur Samuhik Vivah Fraud: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक सामूहिक विवाह समारोह ने उस समय सुर्खियां बटोर लीं, जब इस आयोजन में फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया. जौनपुर महोत्सव के दौरान 12 मार्च को शाही किले में आयोजित इस समारोह में 1001 जोड़ों की शादी कराई गई थी. इस भव्य आयोजन में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया. लेकिन अब इस समारोह पर सवालों के बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि एक भाई-बहन को ही शादी के मंडप में बैठाने का मामला उजागर हुआ है.