लेटेस्ट न्यूज़

बृजभूषण शरण सिंह को मिली बड़ी राहत, नाबालिग पहलवान से यौन शोषण के केस में हुए बरी

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने नाबालिग पहलवान से यौन शोषण मामले में  बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Brij Bhushan Sharan Singh
Brij Bhushan Sharan Singh
social share
Google CTA

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने नाबालिग पहलवान से यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है. यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब कई महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे. जिनमें एक शिकायतकर्ता नाबालिग थी. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की कैंसिलेशन रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (पॉक्सो) एक्ट के तहत दर्ज मामले को बंद कर दिया है.