UPTak Baithak Logo

‘सात महीने से लोग मुझे क्या-क्या कह रहे पर मैं…’, जमानत के बाद बृजभूषण सिंह ने कही ये बात

Uttar Pradesh News: भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij bhushan sharan singh) को दिल्ली की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij bhushan sharan singh) को दिल्ली की एक अदालत से राहत मिलने के बाद ताजा बयान सामने आया है. शनिवार को गोंडा में एक कार्यक्रम में पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि, ‘सात महीने से दुनिया मुझे क्या-क्या कह रही है, लेकिन मैं अपना काम कर रहा हूं.’ बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) से बड़ी राहत मिली थी. कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें नियमित जमानत दी थी.