लेटेस्ट न्यूज़

नेपाल में बवाल के बीच काठमांडू में फंसे मुजफ्फरनगर के BJP नेता सुनील तायल और उनके 9 साथी, अभी इस हाल में हैं

Nepal Gen Z Protest: नेपाल के अंदर बवाल मचा हुआ है. इस बीच खबर मिली है कि मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता सुनील तायल और उनके अन्य 9 साथी नापल के काठमांडू में फंस गए हैं.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में सुनील तायल और उनके अन्य साथी
तस्वीर में सुनील तायल और उनके अन्य साथी
social share
google news

Nepal Gen Z Protest: नेपाल के युवाओं के उग्र प्रदर्शन के बाद वहां भारी बवाल मचा हुआ है. इसके चलते अब वहां की सरकार भी गिर गई है. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपने पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भाग गए हैं. नेपाल में इस बवाल के बीच खबर मिली है कि मुजफ्फरनगर जिले के भाजपा नेता सुनील तायल और उनके साथी वरुण धनखड़, आशु बंसल, अजय जैन, सुशील त्यागी, भोपाल सिंह, पवन कुमार, कुलदीप सिंह, सचिन गुप्ता और प्रवीण गुप्ता भी काठमांडू में फंस गए हैं. ये सभी लोगभगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने के लिए 7 सितंबर को काठमांडू गए थे. बताया जा रहा है इन सभी लोगों ने किसी तरह काठमांडू के एक होटल में शरण ले रखी है.