नेपाल में भारी बवाल के बीच फोर्स लेकर सड़क पर उतर गईं लखीमपुर खीरी DM दुर्गाशक्ति नागपाल, किया ये काम
UP News: नेपाल बॉर्डर से सटे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले का प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है. जिले की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुलिस फोर्स के साथ भारत-नेपाल बॉर्डर गौरीफंटा में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया है.
ADVERTISEMENT

IAS Durga Shakti Nagpal
IAS Durga Shakti Nagpal News: नेपाल के युवाओं द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बाद वहां के हालात बिगड़े हुए हैं. नेपाल में उग्र और हिंसक प्रदर्शन के बाद 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि सैकड़ों घायल हैं. भारत-नेपाल सीमा पर भी अलर्ट जारी किया गया है, ताकि उपद्रवी तत्व भारत में हिंसा न फैला सकें. इस बीच नेपाल बॉर्डर से सटे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले का प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है. जिले की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुलिस फोर्स के साथ भारत-नेपाल बॉर्डर गौरीफंटा में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया है.