लेटेस्ट न्यूज़

भानवी सिंह ने पति राजा भैया के खिलाफ की बहुत बड़ी शिकायत... PMO में जाकर खोल दिया ये राज 

Raja Bhaiya News: भानवी सिंह ने अपने पति और कुंडा विधायक राजा भैया के खिलाफ PMO में एक बड़ी शिकायत की है. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Bhanvi Singh and Raja Bhaiya
Bhanvi Singh and Raja Bhaiya
social share
google news

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का अपनी पत्नी भानवी सिंह से विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. खबर मिली है कि अब भानवी सिंह ने राजा भैया के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में शिकायत दर्ज करा दी है. भानवी सिंह ने PMO में 3 जून 2025 को खुद पेश होकर राजा भैया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. भानवी सिंह का आरोप है कि उनके पति के पास अवैध, प्रतिबंधित और सामूहिक विनाश यानी मास डिस्ट्रक्शन वाले विदेशी हथियारों का जखीरा है. भानवी सिंह की शिकायत पर PMO ने मामले को गृह मंत्रालय को सौंप दिया है.