बरेली: शादी में शामिल हुईं 2 लुटेरी लड़कियां, गहने-नकदी लेकर हुईं फरार, कैमरे ने पकड़ लिया
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में दो लुटेरी लड़कियों ने बीएसएनएल के रिटायर कमर्चारी प्रमोद कुमार की बेटी की शादी में एकबैंक्वेट हॉल में चोरी…
ADVERTISEMENT

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में दो लुटेरी लड़कियों ने बीएसएनएल के रिटायर कमर्चारी प्रमोद कुमार की बेटी की शादी में एकबैंक्वेट हॉल में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दोनो लड़कियां शादी में शामिल हुईं और दस लाख के गहने और नगदी रुपये ले उड़ीं. पूरा घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मामले में फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है.