UPTak Baithak Logo

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट से लगा एक और झटका, इस मामले में नहीं मिली जमानत

Uttar Pradesh News : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान (Azam Khan) को एक और जोरदार झटका लगा हैं. दरअसल, रामपुर के एमपी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान (Azam Khan) को एक और जोरदार झटका लगा हैं. दरअसल, रामपुर के एमपी एमएलए विशेष अदालत सेशन कोर्ट में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान द्वारा जमानत की अर्जी लगाई गई थी. इस अर्जी पर मंगलवार को बहस हुई और अदालत में उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी. यह मामला 2022 में दर्ज कराया गया था जिसमें आरोप था कि उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री रहते आजम खान ने रामपुर नगर पालिका की सफाई मशीन अपनी जौहर यूनिवर्सिटी में प्रयोग की और वहीं पर बाद में जमीन के अंदर दबा दी. जिनको पुलिस द्वारा निशान देही पर खोद कर बरामद किया गया था.