बहराइच जिले में आयोजित मैराथन में एक अलग ही नराजा देखने को मिला. इस मैराथन में प्रतिभागियों के साथ जानवर भी दौड़ते नजर आए. जब मैराथन अपने अंतिम पड़ाव पर थी इसी बीच एक गाय भी प्रतिभागियों के साथ दौड़ लगाने लगी. यह तस्वीर मैराथन दौड़ में प्रतिभागियों के साथ चल रहे यूपी तक के कैमरे में कैद हो गई. बता दें कि गुरुवार को जिले में यंग इंडिया मैराथन रन प्रतियोगिता का आयोजन किया था. इस दौरान सैकड़ों प्रतिभागियों ने इस मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया. गाय के मैराथन में आने की बात पर आयोजकों ने गोल मोल जवाब दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर