लेटेस्ट न्यूज़

आजमगढ़: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित, जांच टीम गठित

आजमगढ़ में लेखपाल का रिश्वत लेते एक वीडियो वायरल हो रहा है. आजमगढ़ के सगड़ी तहसील के मानपुर पटवध गांव का वीडियो बताया जा रहा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

आजमगढ़ में लेखपाल का रिश्वत लेते एक वीडियो वायरल हो रहा है.

आजमगढ़ के सगड़ी तहसील के मानपुर पटवध गांव का वीडियो बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो को लेकर बताया गया कि लेखपाल द्वारा बंटवारे की कार्रवाई करने का मुकदमा 2017 से लंबित है.

आगे कहा गया कि इसमें फाट डालने के लिए लेखपाल की रिपोर्ट की आवश्यकता थी. कई बार इस मामले में टालमटोल किया गया.

खुद काश्तकार ने लेखपाल चंद्रबली चौहान को घूस के रूप में रुपये देने का वीडियो बना लिया.

काश्तकार ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो कि वायरल हो गया.

वायरल वीडियो के बारे में जब सगड़ी के एसडीएम राजीव रतन सिंह को जानकारी हुई तो उन्होंने लेखपाल को निलंबित कर दिया.

एसडीएम ने मामले में एक जांच कमेटी तहसीलदार के नेतृत्व में गठित कर दी है.

महाराजगंज में घूस लेते लेखपाल पकड़ा गया