आजमगढ़ में प्रेम चढ़ा परवान, युवक ने किन्नर से मंदिर में रचाई शादी, भर दी मांग, देखें
आजमगढ़ में युवक ने लंबे प्रेम संबंध के बाद किन्नर से मंदिर में शादी रचाई है, जिसकी चर्चा जोरों पर है. वीरू नाम का युवक…
ADVERTISEMENT


आजमगढ़ में युवक ने लंबे प्रेम संबंध के बाद किन्नर से मंदिर में शादी रचाई है, जिसकी चर्चा जोरों पर है.

वीरू नाम का युवक और मुस्कान नाम की किन्नर डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे.

यह भी पढ़ें...
दोनों ने शुक्रवार को भैरवनाथ मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी रचा ली.

वीरू राजभर नाम का युवक मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली के एक गांव का रहने वाला है.

किन्नर मुस्कान वेस्ट बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली है.

दोनों की मुलाकात डेढ़ साल पहले रेलवे स्टेशन पर एक डांस कार्यक्रम में हुई थी.

पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे. वीरू का कहना है कि मुस्कान उसे पसंद है और किन्नर होने से कोई फर्क हीं पड़ता.











