लेटेस्ट न्यूज़

यूपी परिवहन की बसों में 22 जनवरी तक राम भजन बजेंगे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चारों तरफ उत्सव का माहौल है. आने वाले 22 जनवरी को भगवान राम…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चारों तरफ उत्सव का माहौल है. आने वाले 22 जनवरी को भगवान राम के भव्य मंदिर में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है. प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटी योगी सरकार ने एक और कदम उठाया है. प्रदेश के सीएम योगी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने 22 जनवरी को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर कार्ययोजना तैयार की है. कार्ययोजना के तहत 22 जनवरी तक सभी बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाए जाने के निर्देश दिए गए है.