औरैया: घरेलू विवाद में पुलिस स्टेशन पर सास-बहू के बीच मारपीट…बाल खींचे, लगाए थप्पड़
उत्तर प्रदेश के औरेया जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां पुलिस स्टेशन में ही दो महिलाएं एक-दूसरे से भिड़…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के औरेया जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां पुलिस स्टेशन में ही दो महिलाएं एक-दूसरे से भिड़ गईं. मारपीट के दौरान एक-दूसरे के बाल खींचने से लेकर थप्पड़ भी बरसाए. हैरान की बात ये है कि इस दौरान पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे. पुलिस स्टेशन परिसर में इन दोनों महिलाओं के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि, यूपीतक इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.