ADM ज्योति मौर्य के पति लड़ेंगे चुनाव? आलोक मौर्य ने यूपी Tak से बातचीत में दिया बड़ा हिंट
Alok Maurya and Jyoti Maurya News: पिछले काफी समय से सोशल मीडिया और समाचारों की सुर्खियों में रहने वाले ADM ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य अब अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी को एक नया मोड़ देने की कोशिश कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Jyoti Maurya and Alok Maurya (File Photo)
UP News: पिछले काफी समय से सोशल मीडिया और समाचारों की सुर्खियों में रहने वाले ADM ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य अब अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी को एक नया मोड़ देने की कोशिश कर रहे हैं. आलोक न केवल अपनी गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे हैं, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अपने बिखरते रिश्तों को सहेजने की कोशिश में भी जुटे हैं. इसके साथ ही, वे अब राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं.