लेटेस्ट न्यूज़

हाईकोर्ट के जजों का अलग-अलग फैसला...सपा के बागी विधायक अभय सिंह को एक ने किया बरी तो दूसरे ने सुनाई सजा

Allahabad High Court verdict : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने विधायक अभय सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में एक बड़ा फैसला सुनाया.

ADVERTISEMENT

सपा के बागी विधायक अभय सिंह
सपा के बागी विधायक अभय सिंह
social share
Google CTA

Allahabad High Court verdict : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने विधायक अभय सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में एक बड़ा फैसला सुनाया. लेकिन इस पर अभी भी पेंच फंस गया. कारण, दो जजों ने अलग-अलग फैसले दिए हैं और दोनों के एकमत ना होने से मामला अब चीफ जस्टिस की बेंच में जाएगा. दरअसल, जस्टिस मसूदी ने विधायक अभय सिंह को 3 वर्ष की सजा सुनाई है, जबकि जस्टिस अभय श्रीवास्तव ने उन्हें बरी करने का फैसला दिया है.