लेटेस्ट न्यूज़

धनंजय सिंह के चुनाव लड़ने पर लगा ग्रहण हटेगा? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

उत्तर प्रदेश के जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के दावेदारों में से एक धनंजय सिंह की याचिका पर सोमवार को  हाईकोर्ट सुनवाई हुई.

ADVERTISEMENT

Dhananjay Singh
Dhananjay Singh
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के दावेदारों में से एक धनंजय सिंह की याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट सुनवाई हुई. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश का रिकॉर्ड तलब किया है. बता दें कि धनंजय सिंह के वकील ने बिना ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड के इलाहाबाद हाईकोर्ट से सुनवाई की मांग की थी. धनजंय सिंह के इस मांग को हाईकोर्ट ने नामंजूर किया है, साथ ही 22 अप्रैल तक राज्य सरकार से भी इस मामले में जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई अब 24 अप्रैल को होगी.