गाजीपुर में बैठ अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव के नतीजे को कर दिया प्रिडिक्ट! तेजस्वी-नीतीश को लेकर ये बोले
गाजीपुर में अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने नीतीश कुमार, योगी आदित्यनाथ और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कई तीखे बयान दिए.
ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज गाजीपुर दौरे पर हैं. उन्होंने आज गाजीपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर तीखे बयान दिए. बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने साफ कहा कि इस बार तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे और समाजवादी पार्टी पूरी तरह उनके साथ खड़ी है.अपने संबोधन में अखिलेश ने नीतीश कुमार, योगी आदित्यनाथ, चुनाव आयोग और यहां तक कि डोनाल्ड ट्रंप तक पर हमला बोला. बता दें कि अखिलेश सैदपुर में सपा विधायक अंकित भारती के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं.