लेटेस्ट न्यूज़

जिस घर में ड्राइवर था, उसी की बेटी को भगा ले गया अहमद रजा, फिर शादी कर बनाई उसकी जिंदगी नर्क

UP News: बस्ती की एक हिंदू युवती अपने घर के ड्राइवर अहमद रजा के साथ भागी थी. वह घर से कई लाख के जेवर लेकर फरार हुई थी. अब उसी लड़की ने अपने पति के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

Basti, Basti News, Basti Police, Basti Love Jihad, Love Jihad Case, UP News, बस्ती, बस्ती न्यूज, लव जिहाद, यूपी न्यूज
up news
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक हिन्दू युवती ने अपने मुस्लिम पति पर बेहद ही सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. युवती का कहना है कि उसके पति ने पहले उसे प्रेम जाल फंसाया और फिर उससे शादी करके उसका शारिरीक और मानसिक शोषण किया. युवती का कहना है कि पति अब रोजा रखने, नमाज पढ़ने और मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए यातनाएं दे रहा है. यहां तक की वह अब गौ मांस तक खाने का दबाव बना रहा है. हिंदू युवती ने अपने पति अहमद रजा के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.