लेटेस्ट न्यूज़

'दो बेटियों के बाद बेटे की चाहत में कराया ये काम' जब भानवी ने पति राजा भैया पर लगाया था संगीन आरोप

बीते दिनों जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक मामले को लेकर चर्चा के केंद्र में थे. तब राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अपने पति पर तंज के तीरों की बौछार कर दी थी.

ADVERTISEMENT

Raja bhaiya
Raja bhaiya
social share
Google CTA

Raja Bhaiya News: बीते दिनों जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक मामले को लेकर चर्चा के केंद्र में थे. तब राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अपने पति पर तंज के तीरों की बौछार कर दी थी. मालूम हो कि भानवी ने राजा भैया पर कई ऐसे संगीन आरोप लगाए थे, जिनसे सियासी गलियारों में जलजला आ गया था. बता दें कि तब भानवी सिंह ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में एक हलफनामा दिया था. उस हलफनामे में भानवी सिंह ने अपने पति राजा भैया पर दशकों तक अच्छा व्यवहार न करने समेत कई आरोप लगाए थे.