लेटेस्ट न्यूज़

OP राजभर के BJP ज्वाइन करने को लेकर मंत्री अनिल राजभर बोले- यहां कोई वेकेंसी नहीं है

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने बस्ती जनपद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर फिर हमला बोला…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने बस्ती जनपद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर फिर हमला बोला है. उन्होंने ओम प्रकाश राजभर के बीजेपी में आने के सवाल पर कहा कि हमारे यहां कोई वेकेंसी नहीं है. साथ ही उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर भी साफ कहा कि न ही अनिल राजभर तय कर सकते हैं या ब्रजेश पाठक तय कर सकते हैं कि ओपी राजभर बीजेपी में आएंगे. ये राष्ट्रीय नेतृत्व तय करता है.