लेटेस्ट न्यूज़

पिता मुख्तार की मौत के बाद पहली बार सामने आई अब्बास की तस्वीर, इस हाल में दिखे

अपने पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए कासगंज जेल में बंद सपा विधायक अब्बास अंसारी को तीन दिन की कस्टडी परोल मिली है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Abbas Ansari News: अपने पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए कासगंज जेल में बंद सपा विधायक अब्बास अंसारी को तीन दिन की कस्टडी परोल मिली है. इसी के चलते आज यानी बुधवार को अब्बास को कासगंज जेल से गाजीपुर जेल लाया गया. सुबह 9 बजे करीब अब्बास की गाजीपुर जेल में एंट्री हुई. उस दौरान की अब्बास की तस्वीर सामने आई है. तस्वीर में अब्बास को सफेद कुर्ता-पाजामा में देखा जा सकता है. साथ ही इस दौरान अब्बास बढ़ी हुई दाढ़ी मूछों में नजर आए. आपको बता दें कि अब्बास के लिए बैरक नंबर 10 आरक्षित की गई है. अब्बास 17 महीने बाद गाजीपुर पहुंचे हैं.