UPTak Baithak Logo

तमाम लोग मेरे ऊपर चढ़ गए... जंतर मंतर पर निशु आजाद के पिता को पीटने वाले स्वतंत्र भारद्वाज ने सुनाई अपनी कहानी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने अपनी सफाई दी. उसने मॉब लिंचिंग के प्रयास और आत्मरक्षा में गलती से कड़ा लगने का दावा किया है.

ADVERTISEMENT

Swatantra Bhardwaj Interview
Swatantra Bhardwaj Interview
social share
Google CTA

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जून महीने में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान गाजियाबाद की प्रदर्शनकारी निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हुए हमले का मामला सोशल मीडिया से लेकर देश की राजनीति में छाया हुआ है. एक पॉडकास्ट में स्वतंत्र भारद्वाज नाम के हिंदूवादी एक्टिविस्ट ने सीना ठोक कर हमले की बात स्वीकारी और सियासी पहुंच का जिक्र किया, जिसके बाद यह विवाद गहरा गया. मामले में राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव तक के बयान सामने आने के बाद हमने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज से बातचीत की, जिसमें उसने घटना पर अपनी सफाई पेश की है.