UPTak Baithak Logo

CJP प्रोटेस्ट में जंतर मंतर पर निशु आजाद के पिता और स्वतंत्र भारद्वाज में क्यों हुई थी लड़ाई? FIR में लिखी हैं ये बातें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता से मारपीट का मामला फिर गरमा गया है. आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो के बाद राहुल गांधी ने निशु को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है.

ADVERTISEMENT

File Photo: Swatantra Bhardwaj and Nishu Azad
File Photo: Swatantra Bhardwaj and Nishu AzadFile Photo: Swatantra Bhardwaj and Nishu Azad
social share
Google CTA

दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान गाजियाबाद की प्रदर्शनकारी निशु आजाद के पिता की पिटाई का मामला फिर सुर्खियों में है. आपको बता दें कि ये बवाल हिंदुवादी एक्टिविस्ट स्वतंत्र भारद्वाज नाम के शख्स के वायरल बयान के बाद शुरू हुआ. सोशल मीडया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज ने निशु के पिता संजय कुमार पर हमला करने की बात स्वीकारी है. इतना ही नहीं स्वतंत्र ने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रभाव के कारण उसके खिलाफ कोई बड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई. यह कारण है कि वह आसानी से मामले से बाहर निकल गया.