यूपी के परिषदीय स्कूलों में चलेगा टीकाकरण अभियान, अगस्त माह के दो चरणों में खसरा और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों के लगेंगे टीके
UP Vaccination Campaign: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान दे रही है. राज्य सरकार अगस्त माह में दो विशेष टीकाकरण अभियान चलाने जा रही है. पहले चरण में 3 से 7 अगस्त तक टीडी/टीडीएपी और दूसरे चरण में 18 से 28 अगस्त तक एमआर का टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा.
ADVERTISEMENT

UP Vaccination Campaign: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान दे रही है. राज्य सरकार अगस्त माह में दो विशेष टीकाकरण अभियान चलाने जा रही है, जिससे बच्चों को गंभीर संक्रामक बीमारियों के विरुद्ध दोहरा सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जा सके. पहले चरण में 3 से 7 अगस्त तक टीडी/टीडीएपी और दूसरे चरण में 18 से 28 अगस्त तक एमआर (मीजल्स-रूबेला) टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी 75 जनपदों में परिषदीय विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों, मदरसों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत पात्र बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा. स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को अभियान के प्रभावी संचालन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
