लेटेस्ट न्यूज़

15 नवंबर की सुबह ताजमहल संग घटी अजीब घटना, इस अजूबे को कोई देख ही नहीं पाया 

आगरा में ताज महल को घने कोहरे ने ढक लिया है, जिससे शहर में विजिबिलिटी कम हो गई है. कोहरे के कारण पर्यटक तस्वीरें लेने में असमर्थ हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि यह स्थिति कुछ दिनों तक बनी रह सकती है.

ADVERTISEMENT

Tajmahal News
Tajmahal News
social share
google news

Tajmahal News: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही आगरा में कोहरे ने अपनी दस्तक दे दी है. ताज महल, जो अपने खूबसूरत दृश्य और संगमरमर की कलाकारी के लिए प्रसिद्ध है, वो 15 नवंबर को घने कोहरे की चादर में ढका हुआ दिखाई दिया. कोहरे की वजह से सुबह के समय पूरे शहर में दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. ताज महल देखने आने वाले पर्यटक निराश हैं, क्योंकि कोहरे के कारण वे इसके शानदार दृश्यों को कैमरे में कैद नहीं कर पा रहे हैं.