उत्तर प्रदेश में घुमंतू विकास बोर्ड को होगा गठन, वर्षों से उपेक्षित समाज को मिलेगा सम्मान और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ!
Nomadic Development Board: उत्तर प्रदेश सरकार ने विमुक्त एवं घुमंतू समाज के उत्थान के लिए घुमंतू विकास बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह बोर्ड वर्षों से उपेक्षित समुदायों को सम्मान, पहचान और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का एक जरूरी माध्यम बनेगा.
ADVERTISEMENT

Nomadic Development Board: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब घुमंतू समाज को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा. डबल इंजन की सरकार उन्हें सम्मानजनक जीवन का अधिकार दिलाने, शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना से जोड़ने और उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी. घुमंतू विकास बोर्ड केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि वर्षों से उपेक्षित विमुक्त एवं घुमंतू समाज को न्याय, सम्मान और अवसर दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगा.
