लेटेस्ट न्यूज़

MBBS में एडमिशन के लिए बन गए बौद्ध…मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी से गजब कांड सामने आया

UP News: एमबीबीएस में एडमिशन के लिए क्या कोई अपना धर्म परिवर्तन कर सकता है? अल्पसंख्यक आरक्षण का लाभ मेडिकल एडमिशन में लेने के लिए क्या कोई रातों रात बौद्ध धर्म अपना सकता है? दरअसल उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित सुभारती विश्वविद्यालय से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है.

ADVERTISEMENT

subharti university
सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

UP News: एमबीबीएस में एडमिशन के लिए क्या कोई अपना धर्म परिवर्तन कर सकता है? अल्पसंख्यक आरक्षण का लाभ मेडिकल एडमिशन में लेने के लिए क्या कोई रातों रात बौद्ध धर्म अपना सकता है? दरअसल उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित सुभारती विश्वविद्यालय से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां मेडिकल कॉलेज में फर्जी अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र लगाकर एमबीबीएस में एडमिशन लेना का खेल खेला जा रहा था. यहां करीब 20 ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें छात्रों ने बौद्ध धर्म का सर्टिफिकेट बनवाकर एमबीबीएस में दाखिला ले लिया. मगर अब ये सारा खेल खुलकर सामने आ गया है.