लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में हुआ 12 IAS अफसरों का तबादला, इन जिलों के DM बदले गए, यहां देखें पूरी लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कई जिलाधिकारियों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP IAS Trasnsfer News: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कई जिलाधिकारियों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया. राज्य सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, सीतापुर के जिलाधिकारी अनुज सिंह को इसी पद पर मुरादाबाद भेजा गया है, जबकि चित्रकूट के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को सीतापुर का जिलाधिकारी बनाया गया है.

बांदा की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को इसी पद पर लखीमपुर खीरी भेजा गया है, जबकि आयुष विभाग के विशेष सचिव नागेंद्र प्रताप को बांदा का जिलाधिकारी बनाया गया है. नगर आयुक्त कानपुर शिवशरणप्पा जीएन को चित्रकूट का  जिलाधिकारी बनाया गया है.  विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को श्रावस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान मधुसूदन हुल्गी को कौशांबी का जिलाधिकारी बनाया गया है. अपर महानिरीक्षक निबंधन उप्र रवीश गुप्ता को जिलाधिकारी बस्ती बनाया गया हैं.

 

 

UP News: इसी तरह, संभल के जिलाधिकारी मनीष बंसल को इसी पद पर सहारनपुर भेजा गया है, जबकि विशेष सचिव नगर विकास राजेंद्र पेंसिया को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है. सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार को हाथरस का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य आयुक्त मेधा रूपम को कासगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है.   अधिकारियों ने बताया कि ये नियमित प्रक्रिया के तहत किए गए तबादले हैं.