लेटेस्ट न्यूज़

BJP सांसद बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामला: महिला पहलवानों ने कहा- आरोप तय करने की जरूरत

Brijbhushan Sharan Singh News: भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालीं छह महिला…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Brijbhushan Sharan Singh News: भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालीं छह महिला पहलवानों ने शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत में कहा कि उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर अब आरोप तय किये जाने की जरूरत है. आरोप तय करने के संबंध में दलीलों के दौरान अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल के समक्ष शिकायतकर्ताओं ने यह बात कही.