लेटेस्ट न्यूज़

संजय सिंह का योगी सरकार पर हमला, पेयजल और स्वच्छता मिशन में करोड़ों के गबन का लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर फिर एक बार भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. आम आदमी पार्टी प्रदेश सरकार की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर फिर एक बार भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. आम आदमी पार्टी प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे राज्य पेयजल और स्वच्छता मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर हमलावर हुई है. ‘आप’ के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में जिस संस्था (SWSM) के द्वारा राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन को चलाया जा रहा है वह संस्था रजिस्टर्ड ही नहीं है.