लेटेस्ट न्यूज़

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 16 जुलाई को शुक्र बदलेंगे नक्षत्र, इन 4 राशियों के धन, प्रेम और तरक्की के बनेंगे जबरदस्त योग!

16 जुलाई 2026 को शुक्र देव सिंह राशि में रहते हुए मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार अपने ही नक्षत्र में आने से शुक्र की शक्ति बढ़ जाएगी.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/8

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य, प्रेम, आकर्षण और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. 16 जुलाई 2026 को शुक्र ग्रह सिंह राशि में रहते हुए मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. खास बात यह है कि पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में आता है तो उसकी सकारात्मक ऊर्जा और प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. ऐसे में यह परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है.
 

2

2/8

शुक्र के इस गोचर का मेष राशि के जातकों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन सकते हैं और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होने की संभावना है. प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे और अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है.
 

3

3/8

सिंह राशि में ही शुक्र का गोचर होने से इस राशि के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. इस दौरान उनके व्यक्तित्व में निखार आएगा और समाज व कार्यक्षेत्र में उनकी छवि मजबूत होगी. लोग उनकी बातों और फैसलों को महत्व देंगे. सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों जैसे वाहन, आभूषण या महंगी वस्तुओं की खरीदारी के योग बन सकते हैं. साझेदारी में व्यापार करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है.
 

4

4/8

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह परिवर्तन बेहद शुभ माना जा रहा है क्योंकि शुक्र तुला राशि के स्वामी ग्रह हैं. इस दौरान आपकी कई पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं और पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा भी मिल सकता है. कला, मीडिया, फैशन, डिजाइनिंग और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह समय सफलता लेकर आ सकता है. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे, जो भविष्य में करियर के लिए फायदेमंद साबित होंगे.
 

5

5/8

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश भाग्य में वृद्धि करने वाला साबित हो सकता है. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं. व्यापारिक या धार्मिक यात्राएं लाभदायक रह सकती हैं. लंबे समय से रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं और परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. उच्च शिक्षा या विदेश जाने की तैयारी कर रहे छात्रों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
 

6

6/8

शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव कई लोगों के करियर और व्यवसाय पर पड़ सकता है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां, पदोन्नति या बेहतर अवसर मिल सकते हैं. वहीं व्यापारियों को नए सौदे और आर्थिक लाभ के मौके मिल सकते हैं. विशेष रूप से रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा रह सकता है.
 

7

7/8

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन विशेष उपाय करना शुभ माना जाता है. इस दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनना या सफेद रुमाल अपने पास रखना लाभकारी माना जाता है. इसके अलावा छोटी कन्याओं को खीर या सफेद मिठाई का प्रसाद बांटना भी शुभ फल दे सकता है.
 

8

8/8

शुक्र देव की कृपा पाने के लिए नियमित रूप से माता लक्ष्मी की पूजा करने की सलाह दी जाती है. इसके साथ ही शुक्रवार के दिन 'ॐ शुं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इन उपायों से जीवन में सुख, समृद्धि और आर्थिक मजबूती बढ़ती है. हालांकि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बताए गए ये फल सामान्य हैं और व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर प्रभाव अलग-अलग हो सकते हैं.