UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: यूपी में आज होगी जमकर बारिश… मौसम विभाग ने इन 45 जिलों के लिए जारी की चेतावनी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने बड़ा बदलाव दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने 45 जिलों में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और 80 किमी प्रति घंटे तक की हवाओं का अलर्ट जारी किया है. प्री-मानसून बारिश के चलते तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है. पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और एनसीआर के कई जिले इस मौसमीय बदलाव से प्रभावित हो सकते हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

उत्तर प्रदेश में कई सप्ताह से जारी भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून को सक्रिय हुए प्री- मानसून सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो सकता है. इससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. 
 

2

2/7

राज्य में सक्रिय मौसमीय प्रणाली के कारण व्यापक स्तर पर प्री-मानसून बारिश के संकेत मिले हैं. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश न केवल तापमान को नियंत्रित करेगी बल्कि उत्तर प्रदेश में मुख्य मानसून के आगमन का मार्ग भी प्रशस्त करेगी. लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह मौसम राहत लेकर आने वाला है.
 

3

3/7

मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग 45 जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, पूर्वांचल, तराई क्षेत्र और मध्य यूपी के कई जिलों में मौसम अचानक खराब हो सकता है. लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी गई है.
 

4

4/7

नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में आंधी का प्रभाव अधिक दिखाई दे सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है.
 

5

5/7

गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच सहित पूर्वांचल के कई जिलों के साथ- साथ झाँसी, बांदा, चित्रकूट और महोबा जैसे बुंदेलखंड के क्षेत्रों में भी तेज बारिश और आंधी का अनुमान है. किसानों और ग्रामीणों के इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. 
 

6

6/7

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश शुरू होने से पहले और उसके दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इन तेज हवाओं से पुराने पेड़, कच्चे मकान, बिजली के खंभे और होर्डिंग्स को नुकसान पहुंचने का खतरा है. ऐसे में खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.
 

7

7/7

पिछले कई दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था. मौसम विभाग का अनुमान है कि प्री- मानसून बारिश के बाद अधिकतम तापमान में से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक कि गिरावट दर्ज की जा सकती है. इससे लोगों को गर्मी और उमस दोनों से राहत मिलेगी और मौसम काफी सुहावना हो जाएगा. 

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)