लेटेस्ट न्यूज़

इस नवरात्र डोली पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, इन राशियों के लोगों के लिए बन सकते हैं शुभ योग

19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र 2026 में मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आएंगी. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में सफलता, धन लाभ और नए अवसरों के योग बन सकते हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/9

साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से होने जा रही है और इसका समापन 27 मार्च, शुक्रवार को होगा. हिंदू धर्म में नवरात्र के ये नौ दिन मां दुर्गा की आराधना और उपासना के लिए बेहद पवित्र माने जाते हैं. इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं और विधि-विधान से देवी की पूजा करते हैं.
 

2

2/9

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस बार मां दुर्गा डोली पर सवार होकर अपने भक्तों के बीच पधारेंगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवी का यह वाहन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है और इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है.
 

3

3/9

ज्योतिषियों का मानना है कि इस बार के नवरात्र कुछ राशियों के लिए खास फलदायी साबित हो सकते हैं. इस दौरान भाग्य का साथ मिलने, रुके हुए कार्य पूरे होने और नए अवसर मिलने के संकेत मिल रहे हैं.
 

4

4/9

मेष राशि के लोगों के लिए यह नवरात्र उत्साह और ऊर्जा से भरपूर साबित हो सकती है. इस अवधि में कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नई योजनाओं की शुरुआत करने का मौका भी मिल सकता है. कुछ जातकों के लिए यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो आगे चलकर लाभदायक हो सकते हैं.
 

5

5/9

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अनुकूल माना जा रहा है. किस्मत का साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो सकते हैं. नौकरी या व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं और आपके प्रयासों की सराहना भी हो सकती है. साथ ही आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है.
 

6

6/9

सिंह राशि के लोगों के लिए चैत्र नवरात्र सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है. इस दौरान धन लाभ के अवसर बन सकते हैं. अगर आपने पहले किसी योजना में निवेश किया है, तो उससे भी फायदा मिलने की संभावना है. इसके अलावा परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मानसिक संतोष भी महसूस होगा.
 

7

7/9

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय करियर के लिहाज से शुभ माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में जो परेशानियां या रुकावटें आ रही थीं, वे धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है. साथ ही भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने के अवसर बन सकते हैं.
 

8

8/9

मकर राशि के लोगों के लिए नवरात्र का समय नए अवसरों और जिम्मेदारियों के साथ आ सकता है. कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति में भी सुधार संभव है. वहीं मीन राशि के जातकों के लिए यह समय काफी भाग्यशाली साबित हो सकता है. नौकरी और व्यापार में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं, साथ ही लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना भी है. परिवार के साथ संबंध भी मधुर बने रहेंगे.
 

9

9/9

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह अवधि कुछ मामलों में राहत देने वाली साबित हो सकती है. खासकर कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा कामकाज में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है और नई योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर भी मिल सकता है.

follow whatsapp